मंडी में सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल

Friday, Aug 07, 2020 - 11:52 AM (IST)

मंडीः मंडी शुक्रवार को एक सड़क हादसे की सूचना आई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग घायल है। घायालों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंडी के गाड़ागुसैण के मोहनी में एक अल्टो कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई। कार गाड़ागुसैण की बताई जा रही है। सड़क हादसे में जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हालांकि मृतक और घायलों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। 
 

Edited By

prashant sharma