700 मीटर गहरी खाई में गिरी Bolero, 2 की मौत

Sunday, Jan 26, 2020 - 11:33 AM (IST)

 

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो कैंपर 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर फेडेज पुल और अटाल के बीच हुआ। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस स्थानीय लोगों ने संयुक्त रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और प्राइवेट वाहन की मदद से नजदीकी पीएचसी त्यूणी भिजवाया। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया। मृतकों की पहचान मुन्ना (25) पुत्र बलवीर और महेश्वर (23) पुत्र टीकम निवासी ग्राम बगुर तहसील त्यूणी जनपद देहरादून के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kirti