मंडी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी Alto, 2 की मौत

Friday, Sep 20, 2019 - 01:30 PM (IST)

मंडी: जोगेंद्रनगर-सरकाघाट-घुमारवीं राजमार्ग पर वीरवार देर रात एक ऑल्टो (HP37C2527) के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में भर्ती करवाया गया है।  

हादसे में मारे गए दोनों लोग कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। हादसे में मारे गए दोनों लोग कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।  

जानकारी के मुताविक बसाही धार की रहने वाली एक महिला शुक्रवार सुबह थानागढ़ के पास जंगल में घास लाने गई हुई थी। वहां उसने गाड़ी का सामान व चार लोग लहूलुहान पड़े देख इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

बता दें कि गहरी खाई से चारों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाल सड़क तक पहुंचा। 108 एंबुलेंस में तैनात स्टॉफ ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों व घायलों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
  

 राजमार्ग एकांत जंगल से होकर गुजरता है। रात को किसी को गाड़ी गिरने का पता नहीं चला और समय पर घायलों को मदद नहीं मिल सकती। चारों ने खाई से निकलने के प्रयास भी किए लेकिन अंधेरे की वजह से कोई सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने गाड़ी के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।

 

kirti