मंडी में हादसा : डंपिंग साइट पर नगर परिषद का वाहन पलटने से 2 घायल(Video)

Tuesday, Sep 17, 2019 - 05:24 PM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम): चंडीगढ़-मनाली एन.एच. किनारे बिंद्रावणी डंपिंग साईट पर नगर परिषद नेरचौक का एक ट्रैक्टर पलट गया है। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि नगर परिषद नेरचौक का एक यह टैक्टर यहां कूड़ा डंप करने आया था और अचानक ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और चंडीगढ़-मनाली एन.एच. पर आ गिरा जिससे दोनों सवार चोटिल हुए हैं। जिन्हें एंबुलैंस आने से पहले ही लोग एक गाड़ी में डालकर अस्पताल ले आए। घटना की पुष्टि एच.एच.ओ. विनोद ठाकुर ने की है।

 

kirti