दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी जीप, एक की मौके पर मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 10:27 AM (IST)

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश कुल्लू में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक जीप 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल है। घायल को आनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। हादसा देर रात आनी उपमंडल में आनी-लुहरी मार्ग पर निमला के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार जीप (एचपी 35-2848) लुहरी से आनी की ओर आ रही थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने रात को कड़ी मशक्‍कत के बाद घायल और शव को निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि घायल की पहचान गोविंद सिंह पुत्र परस राम गांव चकाली डाकघर कमांद के रूप में हुई है, जबकि मृतक पिकअप का चालक बताया जा रहा है, जिसकी पहचान गिरधारी लाल पुत्र नारायण दास गांव कंडा डाकघर कमांद के रूप में हुई है। आनी से करीब आठ किलोमीटर दूर निगान और निमला क बीच यह दुघर्टना घटी है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस (Police) ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News