NH-21 पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार कार,एक की मौके पर मौत-5 घायल

Saturday, Jun 01, 2019 - 03:25 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। आलम यह है कि रोजाना किसी न किसी सड़क हादसे में लोग अपनी जान खो रहे है। इसी क्रम में नेशनल हाईवे- 21 चंडीगढ़-मनाली पर सुंदरनगर में सुखदेव वाटिका के समीप मारूती ईको कार( HP-33E-0661) अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक(HP-24-4653) के पीछे जा घुसी। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में 6 लोग सवार थे। जिसमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और अन्य 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भर्ती करवाया गया। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे हुआ।

घटना की सुचना मिलते ही बीएसएल थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के द्वारा की गई जांच में पाया गया कि गाड़ी में सवार सभी लोग पंजाब से किसी समारोह में हिस्सा लेकर बल्ह के भ्यारटा अपने गांव वापिस आ रहे थे। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र परमा चंद गांव भ्यारटा चुनाहन बल्ह मंडी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना से सम्बंधित मामला दर्ज कर जांंच शुरू कर दी है। सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताएं जा रहे है।
 

kirti