हिमाचल की रिपना भट्टा होंगी टीम इंडिया की कोच

Wednesday, Nov 23, 2022 - 11:43 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की रिपना भट्टा 13वीं मार्शल आर्ट कुरांश विश्व कप प्रतियोगिता में टीम इंडिया की कोच होंगी। विश्व कप स्पर्धा 25 नवम्बर से महाराष्ट्र के पुणे में होगी। इसमें 66 देशों के करीब 350 खिलाड़ी भाग लेंगे। विश्व कप से पहले तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। विश्व कप स्पर्धा में भारतीय दल से 21 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्ग में भाग ले रहे हैं। रिपना जिला शिमला के चिडग़ांव तहसील के दिऊदी गांव की रहने वाली है और इससे पहले रिपना विभिन्न राष्ट्र स्तरीय स्पर्धा में बतौर खिलाड़ी भाग लेकर मैडल जीत चुकी हैं। रिपना भट्टा ने बताया कि विश्वकप स्पर्धा में टीम इंडिया का कोच बनने पर गर्व हो रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Vijay