Himachal: किन्नौर के शहीद को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र, माता व पत्नी हुईं भावुक

punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 04:11 PM (IST)

रिकांगपिओ (रिपन): जिला किन्नौर के तरांडा गांव से संबंध रखने वाले वीर सपूत शहीद रोहित कुमार नेगी, पुत्र अमर सिंह को मरणोपरांत पिछले कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में देश के सर्वोच्च सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इस सर्वोच्च सम्मान को शहीद रोहित कुमार की धर्मपत्नी भारत लक्ष्मी व माता कृष्णा देवी ने ग्रहण किया। इस दौरान वह काभी भावुक हो गईं। शहीद रोहित नेगी को मरणोपरांत मिले इस सम्मान से जिला किन्नौर का नाम रोशन हुआ है।

9 माह बाद मिला था शहीद का शव
एक उत्कृष्ट पर्वतारोही होने के कारण, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में तैनात हवलदार रोहित कुमार को 7077 मीटर ऊंची माऊंट कुन की गगनभेदी चोटियों पर ऑप्रेशन क्लाइम्बिंग ट्रेनिंग टीम के प्रशिक्षण अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 18,600 फीट की ऊंचाई पर आयोजित इस चुनौतीपूर्ण अभियान में हिमस्खलन खतरों के बीच उनका दल बर्फीले दुर्गम रास्तों पर आगे बढ़ता रहा।

माऊंट कुन की खड़ी पहाड़ियों पर सुरक्षित मार्ग स्थापित करते हुए, 2000 मीटर से अधिक रस्सी को सफलतापूर्वक बिछाया गया तथा 8 अक्तूबर, 2023 को 85 डिग्री की खड़ी पहाड़ी पर चढ़ते समय अचानक एक विशाल हिमखंड टूट गया तथा हवलदार रोहित एवं उनका दल हिमखंड की चपेट में आ गया तथा कई महीनों बाद भी दल का कुछ पता नहीं चला परंतु 9 माह बाद जुलाई, 2024 में रोहित नेगी, पुत्र अमर सिंह का पार्थिव शरीर भारतीय सेना ने खोज लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News