हिमाचल में 448 पदों पर होगी रिटायर्ड पटवारियों, कानूनगो व नायब तहसीलदारों की भर्ती

Friday, Dec 29, 2023 - 07:31 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में सरकार 448 पदों को रिटायर्ड पटवारियों, कानूनगो व नायब तहसीलदारों से भरेगी। इसके तहत पटवारियों के 220 पद, कानूनगों के 199 पद और नायब तहसीलदार के 29 पदों को रिटायर्ड राजस्व अधिकारियों से भरा जाएगा। पटवारियों की नियमित नियुक्ति होने में 3 वर्ष का समय लगेगा। ऐसे में सरकार ने अस्थायी व्यवस्था के तहत रिटायर्ड राजस्व अधिकारियों को पुन: रोजगार देने का निर्णय लिया है ताकि लंबित कार्यों को जल्द निपटाया जा सके। 

हालांकि प्रदेश सरकार राजस्व विभाग में जल्द ही पटवारियों के 874 पदों को भरने जा रही है। इसमें मोहाल में 697 तथा सैटलमैंट में पटवारियों के 177 पदों को भरा जाना है। इन पदों की भर्ती में 3 वर्ष का समय लग जाएगा क्योंकि एक वर्ष तो भर्ती प्रक्रिया चलेगी तथा 2 वर्ष का समय इनके ट्रेनिंग में लगेगा। प्रदेश में राजस्व विभाग में वर्तमान में पटवारियों के करीब 220 पद रिक्त हैं। आने वाले समय में पटवारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त पदों की संख्या में और बढ़ौतरी होगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay