रिज मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल ने तिरंगा लहरा कर परेड को सलामी दी

Saturday, Jan 26, 2019 - 12:11 PM (IST)

शिमला(योगराज) : शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर 70वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर के जरिए ध्वजारोहण के समय पुष्प वर्षा की गई।

समारोह के दौरान हिमाचल पुलिस और एनसीसी के जवान मुख्यतिथि को सलामी देंगे। प्रदेश के गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार उत्तराखंड पुलिस के जवान भी परेड में भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक नृत्य किए पेश किये जाएंगे और विभिन्न विभागों की झांकिया निकली जाएगी।कार्यक्रम में महात्मा गांधी पर बनी झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी।

 

kirti