कारकूनों की ‘गड़बड़ी’ पर देवता ने ढालपुर मैदान में करवाया पश्चाताप यज्ञ

punjabkesari.in Saturday, Nov 06, 2021 - 11:59 PM (IST)

कुल्लू (धनी राम): अठारह करड़ू की सौह ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में शनिवार को देवता धूमल नाग ने कारकूनों के  माध्यम से पश्चाताप यज्ञ करवाया। देव कार्य को निपटाने के लिए देवता बीती रात अपने हारियानों के साथ ढालपुर मैदान पहुंचे थे। देवलुओं की मानें तो दशहरे के दौरान देवता के कारकूनों द्वारा गड़बड़ी की गई थी। इसके लिए देवता ने छिद्रा यानी पश्चाताप यज्ञ किया। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि देवी-देवताओं की कुछ बातें गुप्त होती हैं, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, ऐसे में देवता धूमल नाग अपने देव कार्य निपटाने के लिए ढालपुर मैदान पहुंचे हैं। देवता ने अपने अस्थायी शिविर में विधि-विधान से छिद्रा संपन्न की। देवता ने गुर के माध्यम से देवलुओं को दोबारा गलती न करने को लेकर चेताया है कि अगर बार-बार गलती होती है तो भयंकर देवदंड भुगतना पड़ेगा। इसके साथ ही बीमारी खत्म करने के लिए भी भविष्यवाणी की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News