Weather: चंबा, मंडी, शिमला व सिरमौर में बारिश का रेड अलर्ट, 214 सड़कें बंद

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2024 - 12:50 PM (IST)

हिमाचल। मौसम विभाग ने चंबा, मंडी, शिमला व सिरमौर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आगामी 24 घंटे के दौरान चार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान खड्डों और नालों में बाढ़ आने की संभावना रहेगी। मौसम विभाग ने चारों जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रहने की बात कही है। इन चार जिलों के अलावा अन्य सभी जिलों में बारिश का असर शुक्रवार को भी रहेगा। चार जिलों में भारी नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Himachal Cloudburst: आठ दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, महिला का शव बरामद, 32 अभी भी लापता

214 सड़कें बंद

लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिमला जोन में एक एनएच सहित 83 सड़कें बंद है। वहीं मंडी जोन में 68, हमीरपुर जोन में 48, कांगड़ा जोन में 14 सड़कें बंद हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News