राठौर का BJP पर बड़ा हमला, कहा-चुनावों से ठीक पहले AIIMS का भूमि पूजन केवल स्टंट

Wednesday, Jan 23, 2019 - 11:30 PM (IST)

शिमला (पंकज राक्टा): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बिलासपुर में प्रस्तावित एम्स के भूमि पूजन को लेकर भाजपा के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम चुनावों से ठीक पहले भाजपा का यह चुनावी हथकंडा साबित होगा। 4 साल पूर्व बड़े जोरशोर से प्रधानमंत्री के हाथों करवा गया शिलान्यास का अब भूमि पूजन कोई मायने नहीं रखता। यह भाजपा का केवल स्टंट मात्र है जो प्रदेश मे चुनावों को आते देखकर अब किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के चुनावी वायदे आजतक नहीं हुए पूरे

उन्होंने कहा कि देश मे भाजपा के प्रधानमंत्री ने जो चुनावी वायदे लोगों से किए थे वह आज दिन तक पूरे नही हुए। बगैर सोचे-समझे नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का जो वायदा बीजेपी ने किया था वह भी पूरा नहीं हुआ। बीजेपी के इस शासनकाल में बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों को 2022 में आत्मनिर्भर होने के सपने दिखाए जा रहे हैं। किसानों को उनके उत्पादन का सही दाम नहीं मिल रहा। जी.एस.टी. की मार ने छोटे कारोबार को बंद करवा दिया। अब चुनावों के समय रोल बैक कर इसमें छूट दे कर उनसे छलावा किया जा रहा है।

मुश्किल की घड़ी में कांग्रेस देश के लोगों के साथ खड़ी

उन्होंने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा है कि देश का नागरिक आज बहुत परेशान है। आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मुश्किल की इस घड़ी में कांग्रेस देश के लोगों के साथ खड़ी है। लोकसभा चुनावोंह्यड्ड में भाजपा को बड़ी हार का मुंह देखना पड़ेगा।

प्रदेश सरकार पर भी कसा तंज

उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा है कि यहां भी सब हवा-हवाई बाते हो रही हैं। एक साल के इस कार्यकाल में जमीन पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में भाजपा के 4 सांसद हैं परंतु ये भी प्रदेश हित मे कोई भी योजना या कोई केंद्रीय राहत लाने में पूरी तरह असफल रहे हैं। प्रदेश के लोगों का इनसे मोहभंग हो चुका है। इस बार इन चोरों सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल होगी और देश मे कांग्रेस नेतृत्व की सरकार बनेगी।

Vijay