प्रदेश सरकार के कर्ज लेने पर भड़के राठौर, कहा-मंत्रियों की फिजूल खर्ची पर लगाए लगाम

Saturday, Jan 04, 2020 - 05:40 PM (IST)

शिमला (तिलक) : पहले ही कर्ज के बोझ तले दबा हिमाचल फिर से कर्ज लेने जा रही है। जयराम सरकार  500 करोड़ रुपये का ओर लोन ले रही है। सरकार के कर्ज लेने पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की नसीहत दी है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार आय के स्त्रोत बढ़ाने के बजाय सरकार कर्ज पे कर्ज ले रही है।

हिमाचल प्रदेश पर 53 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। कर्ज से ही कर्मचारियों और अधिकरियों का वेतन दिया जा रहा है जबकि विकास के कार्य ठप्प पड़े है। सरकार अपने स्त्रोत बड़ा नहीं पा रही है और कर्ज पे कर्ज ले रही है। दो सालों में ही सरकार दो हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। उन्होंने कहा कि इस कर्ज से विकास के कोई काम नही किए जा रहे है। कर्ज से पैसे से अधिकारी और मंत्री ऐश कर रहे है। सरकार कर्ज के पैसों से ऐश करने के बजाय प्रदेश के विकास पर पैसे खर्च करे। राठौर ने कहा कि जयराम सरकार इन्वेस्टर मीट को लेकर निवेश की बड़ी बड़ी बातें कर रही है लेकिन इस इन्वेस्टर मीट का कोई असर अभी तक नजर नहीं आ रहा है। 

Edited By

Simpy Khanna