BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राठौर ने जेपी नड्डा को दी बधाई

Monday, Jan 20, 2020 - 04:56 PM (IST)

शिमला (तिलक) : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर हिमाचल के जेपी नड्डा की ताजपोशी हो गई है और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जहा हिमाचल प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वही कांग्रेस ने भी उन्हें बधाई दी है। कुलदीप राठौर ने कहा कि जे पी नड्डा विश्वविद्यालय में उनके सहपाठी रहे है और हिमाचल से जुडे नेता का किसी राष्टीय पार्टी का अध्यक्ष बनना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने जो संगठन में जो काम किया है उसी बल पर उन्हें ये मुकाम हासिल हआ है। लेकिन जिस तरह से देश में बीजेपी का ग्राफ दिन प्रतिदिन गिर रहा है ऐसे में पार्टी को मोदी शाह की गिरफ्त से बाहर निकालना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में हिमाचल से जुड़े नेताओं को अच्छा स्थान मिलता रहा है।

उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा, वीरभद्र सिंह, शांता कुमार सहित कई अन्य नेता केेंद्र में मंत्री रहे है। अब जेपी नड्डा को राष्टीय अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जे.पी. नड्डा ने संगठन में जो काम किया है, उस पर पार्टी ने मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जनविरोधी नितियों से आज देश की जनता त्रस्त है और परिस्थितियां बदलती जा रही है। ऐसे में जेपी नड्डा के लिए काफी चुनोती रहेंगी। वहीं राठौर ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो पैसा कर्ज के तौर पर लिए जा रही है, उसका सुदपयोग नहीं हो रहा है।

कांग्रेस सरकार के शासनकाल में भी कर्ज लिया गया है लेकिन उसका इस्तेमाल प्रदेश के विकास के लिए किया गया पर आज की सरकार में कर्ज लेने के बाद भी विकास नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो वर्ष में जो कर्ज लिया गया है, उसको कहां खर्च किया गया उसे सावर्जनिक करे। कर्ज में डूबी सरकार मंत्रियों और असफरशाही को बड़ी-बड़ी गाडिय़ा खरीद फिजूलखर्ची कर कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता पर अनावश्यक रुप से बोझ डालने जैसा है। राठौर ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाते हुए विकास को तरजीह दे।


 

kirti