शिमला से बहला-फुसलाकर महिला को उत्तराखंड ले गए 2 व्यक्ति, फिर कर डाला ये घिनौना काम

Friday, Jul 08, 2022 - 10:25 PM (IST)

शिमला (जस्टा): एक महिला के साथ 2 व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने महिला थाना न्यू शिमला में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले उसे 2 व्यक्ति जिनके नाम संजू और मनोज हैं, शिमला से बहला-फुसलाकर उत्तराखंड के त्यूणी ले गए। यहां पर दोनों ने महिला से जबरन दुष्कर्म किया। महिला का यह भी आरोप है कि संजू नामक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट भी की और गहने बेचने को बेचने को मजबूर करने लगे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 366, 376 डी, 376(2)एन, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी कहां के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा। उसके बाद ही असली कारणों का पता चलेगा कि आखिर महिला के साथ क्या हुआ है। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay