नाबालिग लड़की को पहले किया Kidnap, फिर पार कीं हैवानियत की हदें

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2019 - 07:28 PM (IST)

बिलासपुर: सदर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में सदर थाना पुलिस को नाबालिगा के पिता ने एक व्यक्ति के विरूद्ध शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी उनके रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर आ रही थी तो रास्ते में एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मैडीकल में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

जब नाबालिग लड़की घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। पुलिस ने नाबालिग लड़की का मैडीकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। वहीं ए.एस.पी. बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता धारा 363, 356 (3) व पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News