शादी का झांसा देकर युवती से 8 माह तक खेला गंदा खेल, आरोपी गिरफ्तार

Friday, Apr 19, 2019 - 08:09 PM (IST)

रिकांगपिओ: जिला किन्नौर के पूह में एक व्यक्ति द्वारा युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का समाचार है। पीड़िता ने व्यक्ति के खिलाफ  थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती द्वारा पूह थाने में दर्ज शिकायत में बताया गया है कि हरियाणा का एक व्यक्ति उससे शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाता रहा परंतु जब शादी करने की बात आई तो उसने मना कर दिया।

ए.एस.आई. गोपाल पूह थाना के अनुसार हरियाणा निवासी व्यक्ति उक्त पीड़ित युवती के साथ पिछले 8 महीने से शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाता रहा जबकि पीड़िता द्वारा शादी करने की बात कहने पर उक्त व्यक्ति ने शादी करने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ  मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डी.एस.पी. किन्नौर विपन कुमार द्वारा खबर की पुष्टि की गई है।

Vijay