युवती ने युवक पर लगाया Rape का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Tuesday, Aug 06, 2019 - 09:09 PM (IST)

करसोग (धर्मवीर/यशपाल): करसोग में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने करसोग थाना में  वरोहकड़ी के युवक पर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार पुलिस के पास लिखाई गई रिपोर्ट के मुताबिक एक माह पहले पीड़िता करसोग के पुराना बाजार में अपनी सहेली के पास आई हुई थी। इस दौरान उक्त युवक भी वहीं पर मौजूद था तथा रात के वक्त युवक ने उसकी रजामंदी के बगैर उसके साथ दुष्कर्म किया।

तकरीबन एक माह बाद युवती ने दुष्कर्म की जानकारी अपने परिजनों को दी तथा परिजनों के साथ पुलिस थाना पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कार्यकारी थाना प्रभारी अमरजीत ने मामले पुष्टी की है।

Vijay