नाबालिग लड़की को दुष्कर्म बनाया था गर्भवती, पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी

Tuesday, May 10, 2022 - 10:25 PM (IST)

शिमला (राजेश): शिमला जिले में अभी हाल ही में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी मुन्ना कुमार अपने गांव बिहार भाग गया था। बालूगंज थाने की स्मार्ट पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक टीम आरोपी के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करने के बाद बिहार भेजी, जहां से टीम आरोपी को गिरफ्तार कर बीती रात शिमला लेकर आई। बालूगंज पुलिस ने ये गिरफ्तारी पोक्सो एक्ट के तहत की है। पीड़िता के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा अब आरोपी का मेडिकल होगा। डीएसपी हैडक्वार्टर कमल वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

5 मई को बालूगंज में हुआ था मामला दर्ज 
5 मई को बालूगंज थाने के तहत 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़िता 6 महीने की गर्भवती है। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि साथ में रहने वाले एक पड़ोसी ने उनकी नाबालिग बेटी से रेप किया। इसका पता तब चला जब वह गर्भवती हुई। आरोप है कि युवक ने नाबालिग लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी है। पुलिस की ओर से पीड़िता के परिवार को सुरक्षा भी दी जा रही है।

डरा-धमका कर करता था दुष्कर्म 
पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता के साथ लगभग 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। यही नहीं, आरोपी पीड़िता को डराता-धमकाता भी था, इसलिए उसने डर के चलते ये बात किसी को नहीं बताई। परिजनों को जब पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला तो एफआईआर दर्ज करवाई गई।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay