रंगड़ों ने काटे 4 लोग, 2 गंभीर

Tuesday, May 11, 2021 - 08:39 PM (IST)

नेरचौक (हरीश) : बल्हघाटी के कठयाहल गांव में रंगड़ों ने 4 लोगों पर हमला कर दिया जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रात: करीब 10 बजे जब कठयाहल गांव के मनी राम, मुनी लाल, सुरेश कुमार व श्याम लाल खेतों में काम कर रहे थे तो अचानक उन पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। इसके बाद वे चारों चिल्लाते हुए यहां-वहां भागने लगे और आसपास के लोगों को जब उनके चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं तो वे उनकी सहायता के लिए आए। इसके बाद सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। मुनी लाल व मनी राम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि सुरेश कुमार व श्याम लाल की हालत गंभीर है। उधर, विधायक इंद्र ङ्क्षसह गांधी अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम पूछा।

News Editor

Rajneesh Himalian