Shimla: 28 वर्षीय युवक चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 04:50 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): प्रशासन के नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से चिट्टा व हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान खील ढांक, झाकड़ी के समीप एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। इस दौरान इस युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान निमा दोरजे आयु 28 वर्ष ऊर्फ विकास पुत्र श्री बाबू तमाग, निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep