दर्दनाक हादसा : कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

Monday, Dec 09, 2019 - 11:23 PM (IST)

रामपुर बुशहर, (नोगल): उपमंडल रामपुर के झाकड़ी थाना के तहत रतनपुर-मझेवली संपर्क मार्ग पर कार दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को निकाला। जानकारी के अनुसार एप्लाइड फ ॉर आल्टो कार रतनपुर की ओर से शाह दोफदा संपर्क मार्ग पर मझेवली के समीप गोकवी नामक स्थान में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में श्याम सिंह डाक विभाग के पोस्टमैन व सुनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों एक ही गांव मझेवली के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों शवों को 800 मीटर गहरी खाई से निकाला। डी.एस.पी. रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

 

Kuldeep