रामपुर में मुस्लिम परिवार ने धार्मिक सामंजस्य व सद्भावना की अनूठी मिसाल की पेश

Monday, Mar 06, 2023 - 06:19 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर में मुस्लिम परिवार के वरिष्ठजनों ने धार्मिक सामंजस्य एवं सद्भावना की अनूठी मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार एम.एस. मलिक व साबिया मलिक ने रामपुर में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित ठाकुर सत्य नारायण मंदिर परिसर में विधि-विधान से अपनी बेटी नयामत मलिक का निकाह जिला चम्बा के गांव चुवाड़ी निवासी राहुल शेख से करवाया है। इस निकाह को मंदिर परिसर में करवाने का मकसद धार्मिक सामंजस्य एवं आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। निकाह करने वालों में लड़की एम.टैक. गोल्ड मैडलिस्ट व लड़का सिविल इंजीनियर है। रामपुर में सत्य नारायण मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिला कार्यालय है। मंदिर में बारात स्वागत से लेकर साज-सज्जा और खानपान हिन्दू परंपरा के अनुसार हुआ लेकिन निकाह की रस्म मौलवी ने एक वकील दो गवाहों की मौजूदगी में मुस्लिम परंपरा के अनुसार विधि-विधान से करवाई। इस दौरान निकाह की रस्म का साक्षी बनने के लिए विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोग उपस्थित हुए थे।

सभी लोगों ने बड़े सम्मान के साथ इस विवाह समारोह को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सत्य नारायण मंदिर ट्रस्ट के संचालकों एवं मुस्लिम कन्या के परिजनों ने बताया कि उनका एक अनूठा प्रयास था कि धार्मिक सद्भावना एवं सनातन परंपरा से सामाजिक सामंजस्य बनाते हुए आगे बढऩे की पहल हो। ठाकुर सत्य नारायण मंदिर ट्रस्ट रामपुर के महासचिव विनय शर्मा ने बताया कि इस मंदिर को विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित किया जाता है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिला कार्यालय भी इसी परिसर में है। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह में विश्व हिन्दू परिषद के लोग उपस्थित हुए थे। सभी लोगों ने बड़े सम्मान के साथ इस विवाह समारोह को संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सत्य नारायण मंदिर ट्रस्ट के संचालकों एवं मुस्लिम कन्या के परिजनों ने बताया कि उनका एक अनूठा प्रयास था कि धार्मिक सद्भावना एवं सनातन परंपरा से सामाजिक सामंजस्य बनाते हुए आगे बढ़ाने की पहल हो। ठाकुर सत्य नारायण मंदिर ट्रस्ट रामपुर के महासचिव विनय शर्मा ने बताया कि यह मंदिर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिला कार्यालय भी इसी में है। उन्होंने बताया कि अक्सर विश्व हिन्दू परिषद व आर.एस.एस. पर मुस्लिम विरोधी होने के आरोप लगते हैं, लेकिन यहां पर एक मुस्लिम कन्या का निकाह मंदिर परिसर में हुआ है।

Content Writer

Kuldeep