Ex CM वीरभद्र सिंह से मिलने हॉलीलॉज पहुंचीं रजनी पाटिल, जानिए दोनों के बीच क्या हुई चर्चा

Tuesday, Feb 26, 2019 - 09:28 PM (IST)

शिमला: कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने उनके निजी आवास हॉलीलॉज पहुंचीं। इस दौरान पाटिल व वीरभद्र के बीच विभिन्न विषयों पर मंत्रणा हुई। सूत्रों के अनुसार चुनावी प्रत्याशियों पर भी रजनी पाटिल ने वीरभद्र सिंह की राय जानी। इसके साथ ही राहुल गांधी की प्रस्तावित चुनावी रैली को लेकर भी दोनों नेताओं में बातचीत हुई।

मंडी लोकसभा से किसी बड़े चेहरे को नहीं ढूंढ पाई कांग्रेस

देखा जाए तो मंडी लोकसभा से अभी तक कांगे्रस किसी बड़े चेहरे को नहीं ढूंढ पाई है। इसका मुख्य कारण वरिष्ठ नेताओं का चुनाव लडऩे को आगे नहीं आना है। इस लोकसभा सीट से वीरभद्र सिंह पहले भी सांसद रह चुके हैं, ऐसे में वीरभद्र सिंह को यहां से चुनाव मैदान में उतरने की बातें चल रही हैं लेकिन खुद वीरभद्र सिंह इससे इंकार कर चुके हैं, ऐसे में रजनी पाटिल ने उनसे इस संबंध में भी चर्चा की है।

कांगड़ा से रैली कर चुनावी शखनांद करेंगे राहुल गांधी

सूत्रों के अनुसार पार्टी के आगामी दिनों में शुरू होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी इस दौरान तैयार की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 7 मार्च को कांगड़ा से रैली कर चुनावी शखनांद करेंगे। रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता रैली को सफल बनाने के लिए कांगड़ा में डेरा डालेंगे। इसके तहत 5 मार्च को ही कांग्रेस नेता यहां मोर्चा संभाल लेंगे।

Vijay