देशभर में हो रहा BJP नेताओं का मानसिक संतुलन खराब: रजनी पाटिल

Tuesday, Apr 23, 2019 - 05:16 PM (IST)

शिमला (योगराज): देशभर में भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, इसलिए वे अनाप-शनाप भाषा का प्रयोग कर रही है। शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल के नामांकन में पहुंची कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने भाजपा पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि भाजपा नेता हार के डर में है इसलिए वे अपना आपा खो बैठे हैं। राहुल गांधी ने 'चौकीदार ही चोर' है का जो नारा दिया है, वह लोकसभा चुनावों में सही साबित होगा। यह नारा अब पूरी तरह से स्थापित हो गया है। जहां तक की बाल ठाकरे की जनसभा में भी लोग इसी नारे को लगाते हैं। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। चुनावों में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएगी। कांग्रेस पार्टी में अब किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है सभी वरिष्ठ नेता एक साथ एक ही आवाज में लोकसभा चुनावों में जा रहे हैं। हालांकि कुलदीप सिंह राठौर पार्टी में एकजुटता की बात कह रहे हैं लेकिन नामांकन के दौरान कांग्रेस के नादौन से विधायक और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू नदारद रहे और नामांकन के बहाने शक्तिप्रदर्शन में भी कांग्रेस की काफी अव्यवस्था दिखी। रैली में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को सही ढंग से व्यवस्थित नहीं कर सकी।

 

Ekta