कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा का बढ़ा ओहदा, राठौर ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Wednesday, Mar 18, 2020 - 06:58 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कार्यकारिणी गठित होने के बाद पहली नियुक्ति करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा को महासचिव संगठन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल को फिर से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है, ऐसे में वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की राजनीतिक गतिविधियों का संचालन करेंगे। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष से मिलने वालों का तांता लगा रहा। प्रदेश भर से कई नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी अध्यक्ष से मिलने राजीव भवन पहुंचे।

Vijay