राजीव बिंदल बने हिमाचल भाजपा के नए बॉस, लोगों ने नाटी डालकर किया Welcome

Saturday, Jan 18, 2020 - 12:39 PM (IST)

शिमला(योगराज)- : हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष के पद पर डॉ राजीव बिंदल की ताजपोशी हो गई है। भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने राजीव बिंदल की हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। ताजपोशी में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,अनुराग सिंह ठाकुर,भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय सहित तमाम मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ताजपोशी में पुर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल नहीं दिखे। जिसके कई सियासी मायने भी निकलने शुरू हो गई हैं। जिसके कई सियासी मायने भी निकलने शुरू हो गई हैं।हालांकि प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का शुभकामना संदेश समारोह में कार्यकर्ताओं को पढ़ कर सुनाया गया लेकिन दोनों भाजपा के दिग्गज नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। समारोह में प्रदेशभर से सैंकड़ों कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ ढोल नगाड़ों और पारंपरिक परिधान के साथ पहुंचे। इतना ही नहीं कई लोगों ने नाटी भी डाली। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय परिषद के लिये चार नाम की घोषणा भी की गई जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनिता धीमान, मंडी से राकेश जम्वाल,कांगड़ा से राजेंद्र गर्ग और शिमला संसदीय क्षेत्र से सुखराम चौधरी के नाम राष्ट्रीय परिषद के लिये मनोनीत किए गए।  डॉ बिंदल के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा पीटरहॉफ में की गई। जहां कई बड़े-बड़े नेता व कार्यकर्ता पहुंचे थे।

kirti