''संस्था के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे राजेंद्र राणा''

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 03:53 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): सुजानपुर भाजपा युवा मोर्चा मंडलाध्यक्ष जगन कटोच एवं जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि विधायक राजेंद्र राणा की संस्था मात्र सुजानपुर तक सीमित है, लेकिन इसके पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर का कहना मात्र जनता को धोखा देने के समान है। ऐसा करके राणा जनता को भ्रमित करके मात्र धोखेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को सम्मानित करने का शोशा, पूर्व सैनिकों को इस्तेमाल करने का धोखा, जो राणा ने दिया है, उसे अब जनता समझ गई है।

राणा की संस्था द्वारा दिए गए सम्मान का क्या मूल्य है, यह कोई विश्व स्तर या राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार या सम्मान देने के लिए मान्यता प्राप्त संस्था नहीं है। यह तो मात्र राणा ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों को छला है। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि गरीब लोगों को आटा-चावल सामने रखकर, फोटो खिंचवाकर गरीबों का मजाक उड़ाया है, जिसके लिए राणा को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब क्यों नहीं राणा की संस्था लोगों को धन बांट रही है, क्योंकि अब राणा की धौंस बंद हो चुकी है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है। इसके चलते जो सरकारी अधिकारियों को डरा-धमका कर राणा खेल, खेल रहे थे वह बंद हो चुका है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर की जनता अब राणा की घटिया राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि राणा मात्र अपने बेटे को लेकर ही सारी राजनीति कर रहे हैं, लेकिन जनता ने उन्हें और उनके बेटे की चालों को समझ लिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News