अर्की में चला कांग्रेस का चाबूक, राजेंद्र ठाकुर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Saturday, Oct 16, 2021 - 11:38 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी सचिव राजेंद्र ठाकुर को 6 साल के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया है। अनुशासन समिति की अध्यक्ष पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर की सिफारिश पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। इससे पहले बगावत के सुर उठने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अर्की ब्लॉक की कार्यकारणी को भंग करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की थी। सूचना के अनुसार पार्टी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और अर्की उपचुनाव के लिए कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार की तरफ से राजेंद्र ठाकुर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं। राजेंद्र ठाकुर अर्की उपचुनाव के लिए पार्टी टिकट के लिए दौड़ में शामिल थे लेकिन पार्टी महासचिव संजय अवस्थी टिकट पाने में कामयाब रहे, ऐसे में यहां बागवत के सुर उठे और ब्लॉक कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे तक दे डाले थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay