राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, 2 घायल (Video)

Wednesday, Aug 14, 2019 - 05:33 PM (IST)

ठियोग (सुरेश शर्मा): हिमाचल के ऊपरी इलाकों से इन दिनों सेब का सीजन जोरों से चल रहा है, ऐसे में गाड़ियों की आवाजाही भी लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बुधवार काे फागु के समीप एक ट्रक पलट गया। परवाणु से रामपुर की तरफ जा रहे इस ट्रक में सेब की खाली पेटियां रखी गईं थी। फागु के समीप पलटे इस ट्रक में 2 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि मोड़ पर गति अधिक होने की वजह से यह पलट गया लेकिन गनीमत ये रही कि इसमें कोई जानी नुक्सान नही हुआ लेकिन ट्रक का काफी नुक्सान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने माैके पर पहुंच कर दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर पलटे इस ट्रक की वजह से यहां पर जाम की स्थिति बनी रही।

Vijay