दिल्ली में आला कांग्रेस नेताओं से मिले राजेंद्र राणा, जानिए किन मुद्दे पर की चर्चा

Saturday, Sep 08, 2018 - 08:36 PM (IST)

सुजानपुर: विधायक राजेंद्र राणा ने आज नई दिल्ली में लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े, पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल व पार्टी की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल सहित आला कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। राजेंद्र राणा ने इन सभी नेताओं के साथ हिमाचल प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया।

भाजपा को सबक सिखाने के मूड में जनता
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की जनता से की गई वायदाखिलाफी, कमरतोड़ महंगाई और हर मोर्चे पर मोदी सरकार की विफलता को लेकर जनता में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को इस बात से भी अवगत करवाया कि प्रदेश से 4 लोकसभा सांसद होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में केंद्र का कोई भी विकासात्मक तोहफा धरातल पर न मिलने से और हिमाचल के हितों की अनदेखी होने से जनता भाजपा को सबक सिखाने के मूड में है।

Vijay