हिमाचल में जारी बारिश का दौर, 28 तक रहेगा मौसम खराब

Monday, Sep 23, 2019 - 11:30 AM (IST)

 

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश हुई। शिमला में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त मशोबरा में 23, अर्की 17, कुफरी 21, कोटखाई 10, सोलन 11, धर्मशाला 24, जुब्बड़हट्टी 8, डल्हौजी 5 तथा भरमौर व कुमारसैन 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून अंतिम चरण में है और ऐसे में आगामी 28 सितम्बर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 

उन्होंने बताया कि बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त सुंदरनगर में 29.3, ऊना में 33.2, कुफरी में 13.5, चम्बा में 30.2, डल्हौजी 19.0 व मंडी में 29.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी आई है। प्रदेश में 28 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा और बारिश की संभावना रहेगी।

Ekta