राहुल गांधी का हिमाचल दौरा तय, कांगड़ा में इस दिन हो सकती है चुनावी रैली

Thursday, Feb 21, 2019 - 08:13 PM (IST)

शिमला (राजीव): लोकसभा चुनावों की भले ही अभी तक तारीख तय नही हुई है लेकिन चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हिमाचल में कांग्रेस ने चुनावों को लेकर कमर कस ली है। कांग्रेस प्रदेश में राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली करवाने जा रही है। हालांकि अभी तक तिथि और जगह तय नहीं हो पाई है लेकिन सूत्रों की मानें तो 7 मार्च को कांगड़ा जिला में कांग्रेस यह रैली करवाएगी। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की रैली करवाने का समय प्रदेश कांग्रेस ने दिया है। अभी हाल ही में बीते दिन दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस की तरफ से राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में चुनावी रैली करवाने का आग्रह किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी से भी हिमाचल में  रैलियां करने का आग्रह किया है।

राहुल गाधी की रैली को लेकर तैयारियों में जुटी कांग्रेस

हिमाचल कांग्रेस ने राहुल गाधी की रैली को लेकर तैयरियों शुरू कर दी हैं। 25 फरवरी को शिमला में होने वाली कांग्रेस की आम सभा में राहुल गांधी की रैली की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली करवाने का कार्यक्रम है और हमने राहुल गांधी से चारों संसदीय क्षेत्रों में एक-एक जनसभा करने का आग्रह किया है, जल्द ही इसको लेकर समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की रैली करवाने को लेकर भी आग्रह किया गया है।

Vijay