शिमला पहुंचे राहुल गांधी... धनीराम शांडिल और मंत्री विक्रमादित्य ने किया स्वागत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 14, 2025 - 03:35 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। शिमला की फिज़ाओं में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी  शिमला पहुंचे है। वह अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने छराबड़ा पहुंचे हैं, जो पिछले तीन दिनों से वहीं पर हैं।

राहुल गांधी ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी और हेलिकॉप्टर से शिमला के अन्नाडेल पहुंचे। दोपहर लगभग 1 बजकर 50 मिनट पर उनका काफिला अन्नाडेल से सड़क मार्ग होते हुए छराबड़ा की ओर रवाना हुआ। अन्नाडेल में हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पारिवारिक मुलाकात का यह सिलसिला यहीं नहीं थम सकता। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के भी जल्द ही शिमला पहुंचने की संभावना है। राहुल गांधी के इस निजी दौरे को लेकर खबर है कि वह अपनी मां और बहन के साथ छराबड़ा में एक या दो दिन रुक सकते हैं। शिमला में गांधी परिवार का यह जमावड़ा प्रदेश की राजनीति में भी रुचि पैदा कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News