राहुल गांधी ने थपथपाई सीएम सुक्खू की पीठ, बोले-जमीनी आदमी हैं इसलिए डरते नहीं

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2023 - 11:08 PM (IST)

इंदौरा/डमटाल (जिनेश/आशीष/सिमरन/गगन): भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में खूब गुफ्तगू देखने को मिली। यात्रा के दौरान राहुल गांधी की एक तरफ मुख्यमंत्री चले और दूसरी ओर शिमला जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका। इन तीनों के बीच काफी लम्बे समय तक किसी विषय को लेकर चर्चा होती रही। यात्रा के दौरान भी राहुल गांधी की सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ जुगलबंदी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।

राहुल गांधी ने मलोट में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पीठ थपथपाई। राहुल ने जनसभा में सुक्खू भाई नाम से संबोधित करते हुए कहा कि जो सुक्खू का जनता के साथ बर्ताव है वह काफी सराहनीय है। सुक्खू को किसी बात का कोई अहंकार नहीं है। आज भी यात्रा के दौरान कोई गिर रहा था तो उससे पीछे जा कर खुद संभाल रहे थे। उन्होंने कहा कि सुक्खू लोगों की बात सुनते हैं, जमीनी आदमी हैं, किसी से डरते नहीं हैं जनता के कामों को लेकर। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कैबिनेट मंत्री डाॅ. धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह व विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव, विधायकगण, पंजाब कांग्रेस के नेता, पार्टी कार्यकर्ता और लोग उपस्थित थे।

अन्य राज्यों में भी चलेगा कांग्रेस की जीत का सिलसिला : प्रतिभा
सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अन्य राज्यों के चुनावों में भी जीत का परचम लहराएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि ओपीएस की गारंटी को प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है तथा बाकी वायदों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

यात्रा में न थकान हुई न मुश्किल
राहुल गांधी ने बुधवार दिन भर करीब 24 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद जनसभा में कहा कि हमने सोचा था कि यात्रा मुश्किल और थकान भरी होगी, लेकिन आज दिन तक न तो कोई मुश्किल हुई न ही कोई थकान। हम नहीं चल रहे जनता हमें चला रही है। उन्होंने कहा कि यह नफरत का देश नहीं है मोहब्बत का देश है। हिमाचल के प्यार और समर्थन को वह कभी भूलेंगे नहीं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News