PWD के मजदूर पर पहाड़ से गिरा मलबा, गंभीर हालत में टांडा रैफर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 11:38 PM (IST)

चम्बा (विनोद): लोक निर्माण विभाग का एक मजदूर प्रीणा मार्ग पर ड्यूटी के दौरान पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में प्राथमिक उपचार बाद मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार संजय पुत्र कर्मदेव निवासी गांव चमेरा डाकघर जांघी प्रीणा मार्ग पर अपनी ड्यूटी के चलते वहां कार्य को अंजाम दे रहा था कि अचानक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा, जिससे वह उसकी चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद उसके साथियों ने उसे मलबे से निकाल कर उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा पहुंचाने की व्यवस्था की। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर पाते हुए चम्बा से टांडा रैफर कर दिया गया है। उधर, अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया जिसके चलते पुलिस ने इस मामले के बारे में जानकारी हासिल करके अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News