हिमाचल: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मतगणना से एक दिन पहले ‘गोलगप्पे’ खाते नजर आए

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 12:20 AM (IST)

शिमला, सात दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने से एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां मशहूर रिज इलाके में ‘गोलगप्पों’’ का लुत्फ उठाते नजर आए।

उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक सचिव पवन राणा, पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा और शिमला (शहरी) से भाजपा उम्मीदवार संजय सूद भी थे।

बाद में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में ठाकुर ने कहा कि वह राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने 12 नवंबर को मतदान वाले दिन बड़ी संख्या में वोट दिया।

यह पूछने पर कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही है, इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव लड़ा है और वह ऐसा दावा कर सकती है, ‘‘लेकिन हम शुरुआत से कह रहे हैं कि इस बार स्थिति अलग है।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News