Solan: पुलिस नशा तस्करों की तोड़ रही कमर, तस्करी में अर्जित सवा करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 08:29 PM (IST)

सोलन (अमित): पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ वित्तीय जांच करने के बाद करीब सवा करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। 2 मामलों में पकड़े गए 5 आरोपियों की उक्त संपत्ति जब्त हुई है, जबकि अन्य मामलों में अभी पुलिस की फाइनांसियल इन्वैस्टीगेशन चल रही है। ऐसे में यह आंकड़ा और ज्यादा पहुंच सकता है। जानकारी के अनुसार जुलाई 2023 से पुलिस द्वारा नशा तस्करों के ख़िलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसमें मादक पदार्थ अधिनियम के 105 मामले दर्ज हो चुके हैं।

251 बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। इन मामलों में बैकवर्ड व फाॅरवर्ड लिंकेज के आधार पर नशे के सामान की सप्लाई करने वाले बाहरी राज्यों के 106 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 8 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों द्वारा नशा तस्करी से अर्जित की गई संपत्तियों को लेकर वित्तीय अन्वेषण कर पहली बार 2 मामलों में संलिप्त 5 आरोपियों की कुल सवा करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इनमें से एक अभियोग जिसमें करीब 37 किलो हाई क्वालिटी चरस थी और दूसरा चिट्टा तस्करी का मामला शामिल है। इसमें हरियाणा के सिरसा जिले के आरोपी गुरप्रीत सिंह की संपत्ति जब्त की गई, जबकि कुछ अन्य मामलों में भी आरोपियों द्वारा नशे के कारोबार की कमाई से अर्जित करोड़ों रुपयों की सम्पत्ति की जब्ती प्रक्रिया जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News