पुलिस विभाग में 29 सब इंस्पैक्टर को पदोन्नति का तोहफा, जानिए किसे कहां किया तैनात

Saturday, Jun 29, 2019 - 06:59 PM (IST)

शिमला: पुलिस विभाग में 29 सब इंस्पैक्टर को पदोन्नत कर इंस्पैक्टर बनाया गया है। पुलिस विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग ने पदोन्नति के साथ ही इंस्पैक्टरों को तैनाती भी दी है। इनमें राजेश कुमार को मंडी, प्रवीण सिंह को स्टेट सी.आई.डी., यशवंत सिंह को फर्स्ट आई.आर.बी.एन., नरेश कुमार को स्टेट विजीलैंस, सुरिंद्र कुमार को फोर्थ आई.आर.बी.एन., मोहन लाल को कांगड़ा, अनिल कुमार को स्टेट विजीलैंस, धर्मेंद्र सिंह को स्टेट विजीलैंस, कर्ण सिंह को स्टेट विजीलैंस, भक्तौर सिंह को फोर्थ आई.आर.बी.एन., श्याम प्रसाद को स्टेट सी.आई.डी., गंगबीर सिंह को स्टेट सी.आई.डी., राजेश कुमार को फिफ्थ आई.आर.बी.एन. में तैनाती दी है।

धर्म सिंह को फस्र्ट बटालियन जुन्गा भेजा

वहीं हुकम सिंह को स्टेट सी.आई.डी., मेहरदीन को कांगड़ा, धर्म सिंह को फर्स्ट बटालियन जुन्गा, कुलदीप चंद को फर्स्ट आई.आर.बी.एन, जसबीर सिंह को स्टेट सी.आई.डी. और श्याम लाल को फर्स्ट आई.आर.बी.एन., महेंद्र सिंह को लाहौल-स्पीति, अर्जुन देव को फोर्थ आई.आर.बी.एन., देवराज को थर्ड आई.आर.बी.एन., विजय कुमार को स्टेट विजीलैंस, अमर सिंह को किन्नौर, ओमा देवी को स्टेट विजीलैंस, बलवंत सिंह को स्टेट विजीलैंस, चिंतराम को कांगड़ा, नारायण सिंह को थर्ड आई.आर.बी.एन. व राजेंद्र कुमार को सैकेंड आई.आर.बी.एन. तैनात किया गया है। अब शीघ्र ही इन्हें अपने-अपने पदों पर कार्यभार संभालना होगा।

Vijay