बेटा-बेटी के साथ गुपचुप शिमला पहुंचीं प्रियंका वाड्रा

Sunday, Nov 17, 2019 - 11:29 PM (IST)

कुफरी (ब्यूरो): राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा इन दिनों शिमला के ठंडे मौसम का नजारा लेने के लिए शिमला पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा गत देर शाम साढ़े 10 बजे के आसपास छराबड़ा स्थित अपने आशियाने में पहुंचीं। उनके साथ उनका बेटा व बेटी भी आए हुए हैं। जबसे उनका यहां आशियाना बन कर तैयार हुआ है, उसके बाद वह कई बार शिमला आ चुकी हैं। इस बार फिर राजनीतिक माहौल से अलग हट कर वह शिमला पहुंची हैं।

सुरक्षा के लिहाज के कारण उनका यह कार्यक्रम भी गुप्त रखा गया है। उनके साथ उनके सुरक्षा कर्मी भी आए हुए हैं। उनके खाने-पीने की व्यवस्था स्थानीय रेस्तरां से की गई है जबकि प्रियंका वाड्रा का खाना आशियाने पर ही बनाया जा रहा है। जानकारी है कि प्रियंका वाड्रा 2-3 दिन छराबड़ा में अपने आशियाने में रुक सकती हैं।

Vijay