प्रियंका वाड्रा का कुल्लू में रोड शो रद्द, अब मंडी में होगी जनसभा

Saturday, Oct 29, 2022 - 08:36 PM (IST)

सचिन पायलट भी प्रदेश के दोरे पर आएंगे
शिमला (राक्टा):
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा का 31 अक्तूबर को कुल्लू में आयोजित होने वाले रोड शो को सुरक्षा कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। सूचना के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन से रोड शो की अनुमति मांगी थी लेकिन जहां पर रोड शो किया जाना प्रस्तावित था, वहां पर ट्रैफिक मूवमैंट ज्यादा होने तथा ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी होने व सुरक्षा के मद्देनजर इसकी अनुमति नहीं दी गई, ऐसे में अब 31 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे प्रियंका वाड्रा मंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही 4 नवम्बर को प्रियंका की कांगड़ा में रैली होगी। वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट 1 नवम्बर को हिमाचल दौरे पर आएंगे। उनकी कुटलैहड़, गगरेट सहित कुछ अन्य स्थानों पर उनकी जनसभाएं प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी हिमाचल आएंगे। पार्टी उनके आने का कार्यक्रम तैयार कर रही है। सूचना के अनुसार जिस दिन पार्टी अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करेगी, उसी दिन उन्हें हिमाचल बुलाया जा सकता है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Content Writer

Vijay