प्रियंका गांधी की ठियोग रैली रद्द, जानिए क्या रही वजह (Watch Video)

Monday, May 13, 2019 - 11:51 AM (IST)

शिमला (योगराज): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 14 मई को शिमला के ठियोग में रैली रद्द होने का कारण कांग्रेस मौसम के खराब होना बता रही है। कांगेस का कहना है कि शिमला में 15 मई तक मौसम खराब है, जिसके चलते शिमला की रैली रद्द की गई है तथा अब सुंदरनगर में ही प्रियंका गांधी वाड्रा रैली को सम्बोधित करेंगी। हालांकि कांग्रेस ने रैली को लेकर तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन प्रियंका के दौरे के रद्द होने से अब जिला स्तर की रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूर्व सी.एम. वीरभद्र सिंह और रजनी पाटिल इस रैली को सम्बोधित करेंगे।

15 मई को हिमाचल में प्रचार करने आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू

हिमाचल कांगेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से प्रियंका गांधी वाड्रा दौरा रद्द हुआ है और अब सुंदरनगर में ही रैली होगी। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू 15 मई को हिमाचल में प्रचार करने आएंगे। कांग्रेस जल्द ही उनकी रैलियां तय करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है और कांगेस प्रदेश में चारों सीटे जितेगी। कांग्रेस मजबूती के साथ प्रदेश में चुनाव लड़ रही है । उन्होंने शिमला के कृष्णानगर में कांग्रेस के रोड शो में भाग लेने के दौरान ये बात कही।

हिमाचल में बीजेपी की सरकार है तो क्यों विकास नहीं हुआ

उधर, अमित शाह द्वारा हिमाचल में की गई रैलियों पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल से हिमाचल में बीजेपी की सरकार है तो क्यों विकास नहीं कर पाई। मोदी सरकार और भाजपा ने जो वायदे हिमाचल की जनता के साथ किए थे उन्हें क्यों नहीं पूरा किया गया। अब फिर से जुमलेबाजी करके बीजेपी अध्यक्ष और पी.एम. मोदी हिमाचल की जनता को गुमराह करने जा रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता उनकी जुमलेबाजी में आने वाली नही है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता अमित शाह हिमाचल की जनता के साथ किए वायदों को लेकर अपन रिपोर्ट कार्ड रखते। उन्होंने मोदी की सोलन में होने वाली रैली को लेकर कहा की पी.एम. मोदी ने इसी मैदान से सेब बागवानों को विदेशो से आने वाले सेब पर आयात शुल्क बढने का वायदा किया था तो सोमवार को मोदी शिमला की जनता को  बताएं उस वायदे का क्या हुआ है।

भाजपा हर बार लोगों को करती है गुमराह : राठौर

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और कहा कि भाजपा हर बार लोगों को नए जुमले फंैक कर गुमराह करने की कोशिश करती है लेकिन हिमाचल की जनता बेहद समझदार है वह भाजपा के झूठे जुमलों में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Vijay