14 को सुंदरनगर के जवाहर पार्क में गरजेगी प्रियंका गांधी, खुली जीप में करेगी रोड शो (Video)

Sunday, May 12, 2019 - 12:23 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री व कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 14 मई को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी और मंडी संसदीय सिट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्यासी आश्रम शर्मा के साथ अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेगी। जानकारी देते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व पूर्व विधायक रहे सोहन लाल ठाकुर ने कहा की प्रियंका गांधी राजनितिक तौर पर हिमाचल प्रदेश में पहली बार चुनाव प्रचार करेगी। प्रियंका के दौरे को लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर पहुंचने पर प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। प्रियंका हेलीकॉप्टर के माध्यम से पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचेगी, जहां से खुली जीप में रोड शो के माध्यम से जवाहर पार्क पहुंचेगी और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी। 

सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी की मंडी रैली का जबाब प्रिंयका गांधी की इस रैली से दिया जाएगा। इस रैली के बाद सभी कार्यकर्ताओं में नए रक्त का सचार होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्ष में देश की जनता के साथ छल किया है। मोदी देश के बेरोजगर युवाओं को रोजगार देने में असमर्थ रहे हैं। आज भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई भी मुद्दा नहीं है सांसद रामस्वरूप शर्मा व पीएम मोदी 2014 की तरह देश की जनता को अपने जाल में फंसाना चाहते है लेकिन देश की जनता अब इस छल कपटी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना चाहती है। सोहन लाल ठाकुर ने दावा किया कि 23 मई को हिमाचल की सभी सीटें जीत केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

 

 

Ekta