'बाबू समझो इशारे, प्रियंका तुम्हें पुकारे'

Sunday, Mar 17, 2019 - 04:55 PM (IST)

शिमला: ए.आई.सी.सी. महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर एक तस्वीर को सांझा किया है। उनकी यह तस्वीर शिमला से लगते छराबड़ा स्थित उनके आवास वैली की है, जिसमें फूलों के साथ हरी-भरी वादियां नजर आती हैं। ट्विटर अकाऊंट में उन्होंने नीली पोशाक वाली जो तस्वीर है उसे सांझा किया, वह भी छराबड़ा की है।


इस तरह प्रियंका गांधी की यह तस्वीर सियासी इशारा करने वाली नजर आती है। यानी उनका हिमाचल में अपना आशियाना है, जिससे मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने फरवरी महीने में ही ट्विटर को ज्वाइन किया है। कांग्रेस में आधिकारिक एंट्री के बाद अभी उनके 4 ही ट्वीट आए हैं। 

Ekta