पति संग छुट्टियां मनाने फिर गुपचुप शिमला पहुंची प्रियंका वाड्रा, इस दिन करेगी वापसी

Saturday, Sep 07, 2019 - 11:23 AM (IST)

शिमला:राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा संग छुट्टियां मनाने गुपचुप शिमला पहुंची है। बता दें कि वह 2 दिन तक शिमला में रूकेंगे और 9 सितंबर को वह शिमला से चंडीगढ़ सड़क मार्ग से रवाना होंगी। इसके बाद वह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से जाएंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका अकसर छराबड़ा में अपने आशियाने का काम देखने के लिए यहां आती रही हैं।

इस मर्तबा ये लोग छुटि्टयां मनाने यहां आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले प्रियंका अपनी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ घूमने के लिए छराबड़ा आईं थीं। दोनों भी छराबड़ा स्थित अपने आशियाना में ठहरे थे।
 

kirti