Kangra: राजा का तालाब-जवाली मार्ग पर नाले में गिरी निजी बस, 10 यात्री घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 02:47 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): जिले में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना सामने आई है। यह हादसा राजा का तालाब-जवाली मार्ग पर हुआ, जहां बस संसारपुर टैरेस से जवाली की ओर जा रही थी। समलाना में बियर फैक्ट्री के पास बस अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई, जिससे 10 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

चोटिल यात्रियों को सिविल अस्पताल जवाली में उपचार के लिए भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल राकेश कुमार को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में बस परिचालक ने बताया कि स्टीयरिंग लॉक हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News