दिल्ली लौटे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल और सीएम ने दी विदाई

Sunday, Sep 19, 2021 - 04:27 PM (IST)

शिमला : प्रदेश के चार दिवसीय दौर के बाद रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली रवाना हो गए। उन्हें शिमला के अनाडेल हैलीपेड से गरिमापूर्ण विदाई दी गई। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भुटुंगरू इस दौरान अनाडेल हैलीपैड पर उपस्थित थे। राष्ट्रपति को इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके दौरे की तस्वीरों की फोटो एल्बम भी भेंट की।
 

Content Writer

prashant sharma