रामपुर के रितेश शर्मा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक से नवाजा
punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2023 - 05:32 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): शिमला जिला के उपमंडल रामपुर की कंछीण घोड़ी इलाके के छोटे से गांव नेहरा के रितेश शर्मा को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है। श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में रितेश शर्मा को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार रितेश शर्मा ने फलित ज्योतिष शास्त्र में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वह मूलरूप से रामपुर के नेहरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा की पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहली से की। उसके बाद संस्कृत काॅलेज सोलन से शास्त्री की पढ़ाई की। आचार्य, एमफिल व पीएचडी की शिक्षा श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली से की। रितेश को इस उपलब्धि पर पिता रण सिंह शर्मा और माता सरोजना देवी ने खुशी जताई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here