केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने हिमाचल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Friday, Apr 19, 2024 - 09:36 PM (IST)

शिमला  (ब्यूरो): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 4 से 8 मई के बीच प्रदेश के दौरे पर आ सकती हैं। इसके तहत उनका केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आने वाले दिनों में उच्च स्तरीय बैठक होगी। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव के चलते देश और प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। इस कारण केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को छोड़कर उनके किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने की संभावनाएं कम हैं। वहीं राष्ट्रपति के सम्मान में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की तरफ से राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किए जाने की संभावना है।

वहीं राष्ट्रपति के प्रदेश आगमन के दौरान ट्रैफिक प्लान को अलग से तैयार किया जाएगा। शिमला दौरे के दौरान उनका हैलीकॉप्टर जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट, अनाडेल और कल्याणी हैलीपैड में से किसी एक स्थान पर उतर सकता है। उनके सुरक्षा चक्र को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इतना ही नहीं, जब उनका काफिला सड़क मार्ग से गुजरेगा तो उस समय अन्य वाहनों की आवाजाही को रोक दिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay